Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Congress leaders arrived outside the Mini-Secretariat in Bhiwani to extend support to Manisha's grandfather.
{"_id":"6a4249a2d933bab7880083c9","slug":"video-congress-leaders-arrived-outside-the-mini-secretariat-in-bhiwani-to-extend-support-to-manishas-grandfather-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लघु सचिवालय के बाहर मनीषा के दादा को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता, पुलिस ने हाथ पकड़कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लघु सचिवालय के बाहर मनीषा के दादा को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता, पुलिस ने हाथ पकड़कर खदेड़ा
मनीषा मौत मामले में सोमवार को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद पिता संजय ने कुडलबास में ही अनशन शुरू कर दिया। वहीं मनीषा के दादा के साथ जनसंगठनों और कांग्रेस ने लघु सचिवालय के बाहर डेरा डाल दिया। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि कांग्रेस नेताओं और जनसंगठनों ने मनीषा के पिता संजय को लघु सचिवालय के बाहर अनशन करने से रोकने पर तानाशाही बताया वहीं कुडलबास में अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने उनका साथ दिया वहीं महिलाओं ने भी हंगामा कर दिया। इस दौरान लोहारू एसडीएम मनोज दलाल व लोहारू डीएसपी संजीव गौड़ ने मौके पर ग्रामीणों को समझाया। लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया और उसके समर्थकों को भी पुलिस ने वहां से जबरन हटाकर दूर कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी तीखी नोंकझोंक हुई। मनीषा के पिता ने कहा कि वह अपना अनशन जारी रखेगा। पिछले दस माह से सीबीआई की जांच में मनीषा मौत का कोई खुलासा नहीं किया गया है जबकि सीबीआई की कोर्ट में भी 14 अगस्त को सुनवाई तय की हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।