Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Construction of railway overbridge is going on in Bhiwani, cracks have appeared in houses due to drilling machine
{"_id":"673da12975b0ba0ad40a9186","slug":"video-construction-of-railway-overbridge-is-going-on-in-bhiwani-cracks-have-appeared-in-houses-due-to-drilling-machine","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में चल रहा है रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य, ड्रीलिंग मशीन से मकानों में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में चल रहा है रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य, ड्रीलिंग मशीन से मकानों में आई दरारें
भिवानी के दिनोद रोड जीतुवाला रेलवे फाटक 52-सी पर बन रहे शहर के सबसे छोटे 600 मीटर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम में अब एक नई अड़चन आ गई है। जिसकी वजह से काम फिर रुक गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग यहां सीवर लाइन शिफ्ट करने का काम करा रहा है।
ये काम दिल्ली से मंगवाई गई ड्रीलिंग मशीनों से किया जा रहा है। जिसकी वजह से आसपास के मकानों में मोटी दरारे आ गई है। इस कारण मकानों के गिरने का भी डर लोगों को सता रहा है। लोगों के अंदर मकानों में मोटी दरारे आने से भय का माहौल भी बना है वहीं लोगों को बैठे बिठाए ही लाखों का नुकसान हो गया है। मामले की शिकायत उपायुक्त को भी दी गई है।
जीतूवाला क्षेत्रवासी लीलूराम, गुलशन ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे घर के अंदर ही अचानक दीवारों के चटकने की आवाजें सुनाई थी। जिसके बाद बाहर निकलकर देखा तो ड्रील मशीन से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था, वहां जाकर कर्मचारियों को काम बंद करने के लिए बोला, मगर कर्मचारी नहीं माने।
इसके बाद रात को ही घर का सामान निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया वहीं पड़ोसी के घर सोना पड़ा। सुबह मामले की शिकायत उपायुक्त को दी है वहीं नुकसान की भरपाई की भी मांग की है। दरअसल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पुल निर्माण कार्य के आड़े आने वाले हिस्से में सीवर लाइन शिफ्ट कराने का काम करा रहा है।
यहां संकरी जगह होने की वजह से खुदाई नहीं कराई गई जबकि ड्रीलिंग मशीन से ही सीवरपाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस दौरान मकानों में दरार आने से काम फिर बंद हो गया है। पिछले ढाई साल के दौरान पुल निर्माण का काम विभिन्न कारणों से सात से आठ बार रुक चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।