{"_id":"673cba421b35c9ccc00ef732","slug":"video-demonstration-by-student-organization-in-bhadohi-demand-for-release-of-protesting-students","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में छात्र संगठन का प्रदर्शन, आरओ\/एआरओ परीक्षा पर आंदोलन करने वाले छात्रों के रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में छात्र संगठन का प्रदर्शन, आरओ/एआरओ परीक्षा पर आंदोलन करने वाले छात्रों के रिहाई की मांग
ज्ञानपुर प्रयागराज में आरओ/एआरओ परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई हुई और छात्र अभिषेक शुक्ला व अन्य छात्र नेताओं गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में भारतीय छात्र संगठन भदोही पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा (शक्ति) ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का दोहरा रवैया प्रदेश के सामने है। प्रदेश सरकार एक ओर छात्रों की मांग को मानते हुए परीक्षाओं को एक दिन में करने का वादा करती है। वहीं दूसरी ओर आंदोलन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार कर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी जी ने कहा कि हम छात्राओं के ऊपर दमनात्मक कार्यवाही की कड़ी निंदा करते हैं। मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अभिषेक शुक्ला एवं अन्य छात्र नेताओं की रिहाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।