{"_id":"673cc19a807c8be64d0f35d8","slug":"video-thousands-of-rupees-lost-due-to-fire-in-bhadohi-cause-of-fire-not-known","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में आग से हजारों का नुकसान, आग के कारणों का पता नहीं, छप्पर जलकर खाक, पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में आग से हजारों का नुकसान, आग के कारणों का पता नहीं, छप्पर जलकर खाक, पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बौरी बोझ गांव में मोहनलाल बिंद के रिहायशी छप्पर में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जिससे करीब 50 हजार रुपए का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित मोहनलाल के पुत्र रमाकांत बिंद ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने पीने के बाद बरामदे में छप्पर के बगल में सो रहा था। नींद में परिजन नित्य क्रिया के लिए उठे तो देखा कि छप्पर से धुंआ और आग की लपटे उठ रही थी। आनन-फानन में परिजनों में लोगों को हल्ला गुल्ला कर लोगों को बुलाया। छप्पर में बाइक, सिलाई मशीन, धान, गेहूं और अन्य गृहस्थी का सामान रखा गया था। बाइक को किसी तरह से निकाल लिया गया और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उसमें रखें धान, गेहूं व सिलाई मशीन आदि गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गए। ग्राम प्रधान अशोक बिंद ने हल्का लेखपाल विमलेश मौर्य को सूचना देकर जानकारी दी। वहीं पीड़ित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।