Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mirzapur News
›
VIDEO : Mirzapur land dispute: Accused of burning wife by pouring petrol on her police keeping a close watch on the case
{"_id":"673cccdb9c0e338a340ac89a","slug":"video-mirzapur-land-dispute-accused-of-burning-wife-by-pouring-petrol-on-her-police-keeping-a-close-watch-on-the-case","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर जमीन विवाद में पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, मामले पर पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर जमीन विवाद में पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, मामले पर पुलिस की पैनी नजर
मंडलीय अस्पताल में भर्ती व्यक्ति ने पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगाया। आग बुझाने में वह भी जल गया था। पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला सात नवंबर का है। मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव निवासी रामधनी का आरोप है कि उसकी पत्नी अनिता काम से आकर सड़क किनारे स्थित घर के पास सो गई थी। किसी ने पेट्रोल छिड़ककर कर आग लगा दिया। उसकी चीख सुनकर बचाने गए तो वह भी झुलस गया। बताया है कि जमीनी विवाद के चलते आग लगाकर जलाकर मारने का प्रयास किया गया। मामले में मड़िहान सीएचसी के डॉक्टर आरएस वर्मा ने बताया कि सात नवंबर को व्यक्ति अस्पताल आया था। बताया कि घर में पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान डीजल का डब्बा गिर गया। बीड़ी जलाते समय आग लगने से वह झुलस गया। मामले में मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।