Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
VIDEO : Bal Mahotsav program organized in Chandauli, children from forest region showed their talent by presenting cultural programs
{"_id":"673cc4c866b0e1dc2c0cf101","slug":"video-bal-mahotsav-program-organized-in-chandauli-children-from-forest-region-showed-their-talent-by-presenting-cultural-programs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, वनांचल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, वनांचल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाया हुनर
नौगढ़ के क्षेत्र के हिनौत घाट गांव स्थित पाठशाला में बच्चों को निशुल्क शिक्षा के प्रति संकल्पित संस्था इप्सिता वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा वनांचल के बच्चों के बीच बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बनवासी समाज से आने वाले छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनोखी प्रस्तुति दी। बाल महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने सामाजिक मुद्दों को लेकर जैसे बाल विवाह, शराब से होने वाले नुकसान, बाल मजदूरी आदि की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए राधा-कृष्ण, शबरी और राम, कृष्ण और सुदामा की प्रतिरूप बनकर मन मोह लिया। इप्सिता वेलफेयर सोसाइटी के सचिव देवी शरण ने बताया कि जहां किसी भी प्रकार के शिक्षा स्थल और पढ़ाई की सुविधा नहीं है। उपसचिव नीतीश नंदिनी ने बनवासी समाज के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि भले ही आप एक रोटी कम ही खाईए लेकिन अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर शिक्षित जरूर बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।