{"_id":"673cc1a2d6251e8f11040782","slug":"video-block-level-sports-competition-organized-in-sonbhadra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सर्वोदय विद्यालय दुद्धी की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सर्वोदय विद्यालय दुद्धी की टीम विजेता
दुद्धी युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से दुद्धी के टीसीडी मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को वॉलीबॉल व कबड्डी के मैच हुए। इसमें विभिन्न गांवों की टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया।
सब जूनियर बालक कबड्डी में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालक विद्यालय दुद्धी प्रथम एवं दुद्धी नगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं बालिका सब जूनियर की प्रतियोगिता में बघाडू की टीम विजयी हुई। दूसरे नंबर पर बीड़र की टीम रही। जूनियर वर्ग बालिका वर्ग में बघाडू (ए) टीम विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर बीडर (ए) टीम रही। सीनियर बालिका की प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद अकादमी की टीम प्रथम स्थान तथा दूसरे स्थान पर रजखड़ की टीम रहीं। वॉलीबॉल बालक सीनियर वर्ग में मुरता गांव की टीम प्रथम स्थान रही। वहीं डिस्कस थ्रो में जितेंद्र अग्रहरि प्रथम स्थान पर रहे। वॉलीबॉल जूनियर में दुद्धी की टीम पहले और घिवही दूसरे स्थान पर रहा। अंत में विजयी टीम एवं खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख रंजन चौधरी तथा सहायक विकास अधिकारी की तरफ से मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।