{"_id":"698d9c0426fdc008370c2472","slug":"video-cpim-takes-out-a-procession-in-bhiwani-city-in-support-of-the-national-strike-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीपीआईएम ने राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में भिवानी शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआईएम ने राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में भिवानी शहर में निकाला जुलूस
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में हड़ताली मजदूरों व कर्मचारियों के जुलूस में शामिल हुए। माकपा कार्यकर्ता ठाकुर बीर सिंह पार्क में एकत्रित होकर सभा का आयोजन किया। माकपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुर बीरसिंह पार्क से नया बाजार, सराय चोपटा व घंटाघर प्रदर्शन करते हुए नेहरू पार्क पहुंचे तथा हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाला। माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश व पार्टी जिला कमेटी सदस्य मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि देश के स्तर पर मोदी सरकार किसान मजदूर, कर्मचारी व आम जनता विरोधी नीतियां थोप रही है। परिणाम स्वरूप किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दे रही है, नया बीज विधेयक 2025 व बिजली निजीकरण विधेयक 2025 व नया मंडी कानून प्रारूप 2025 लाकर किसानों को बर्बाद कर रहे है। यूरोपियन यूनियन व अमेरिका से जो व्यापार समझोते हो रहे हैं , वे हमारी खेती व व्यापार को बर्बाद कर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।