{"_id":"698db0c4f33d8cd35a0cd55f","slug":"video-a-road-built-three-months-ago-caved-in-in-bhiwani-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में तीन महीने पहले बनी सड़क धंसी, भ्रष्टाचार और लापरवाही की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में तीन महीने पहले बनी सड़क धंसी, भ्रष्टाचार और लापरवाही की खुली पोल
शहर की बुनियादी सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस चौकी के पीछे, त्रिवेणी मंदिर के पास स्थित मुख्य सड़क अचानक बीचों-बीच धंस गई। यह सड़क एमसी कॉलोनी के पास पड़ती है और महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा महज तीन महीने पहले ही किया गया था।
सड़क के बीचों-बीच हुए इस कटाव ने एक 5 से 7 फीट गहरे गड्ढे का रूप ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क ऊपर से तो सामान्य दिख रही थी, लेकिन भीतर से पूरी तरह खोखली हो चुकी थी। अचानक मिट्टी धंसने से वहां से गुजरने वाले राहगीरों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि जिस वक्त सड़क धंसी, वहां से कोई भारी वाहन या दोपहिया सवार नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय निवासियों में विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है, कि सड़क निर्माण के मात्र 90 दिनों के भीतर इस तरह का कटाव घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही का प्रमाण है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।