{"_id":"69abc161a5e6298ad30519cf","slug":"video-doctors-in-bhiwani-go-on-strike-over-the-assault-on-a-doctor-in-gharaunda-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में चिकित्सकों ने घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट मामले को लेकर चिकित्सकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में चिकित्सकों ने घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट मामले को लेकर चिकित्सकों की हड़ताल
करनाल जिले के घरौंडा में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले को लेकर अब डॉक्टरों में रोष देखने को मिल रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को चिकित्सकों ने हड़ताल रखी। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में चिकित्सक न मिलने पर मरीजों को बिना इलाज के ही वापिस लौटना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले डॉक्टरों ने करनाल के घरौंडा में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ एसएचओ द्वारा मारपीट के मामले को लेकर विरोध जताया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य को ज्ञापन सौंपकर आरोपी एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. नवीन घोष और डॉ. नंदिनी ने बताया कि होली के दिन घरौंडा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ वहां के एसएचओ ने दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। आरोप है कि डॉक्टर को जबरन ड्यूटी से उठाकर थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय मौजूद पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। डॉक्टरों के अनुसार, जब जिला एसोसिएशन के पदाधिकारी थाने पहुंचे तो सभी संबंधित पुलिसकर्मी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधि एसपी और डीसी से भी मिले और पूरे मामले की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।