{"_id":"69f33147f1f97285660fba53","slug":"video-employees-furious-over-destruction-of-haryana-teacher-eligibility-test-2024-records-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के रिकॉर्ड नष्ट करने पर भड़के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के रिकॉर्ड नष्ट करने पर भड़के कर्मचारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2024 परीक्षा रिकॉर्ड को नष्ट किए जाने को लेकर विवाद हो गया। बोर्ड कर्मचारियों ने काम छोड़कर मुख्य गेट पर एकत्रित होकर इसका पुरजोर विरोध कियाद्ध। कर्मचारियों ने रिकार्ड नष्ट किए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए जमकर हंगामा किया और हड़ताल पर उतारू हो गए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के महासचिव सोमबीर पूनिया ने कहा कि एचटेट-2024 की ओएमआर सीट को नष्ट करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। कर्मचारियों ने ओएमआर सीट नष्ट किए जाने के विरोध करते हुए हड़ताल का ऐलान भी कर दिया। बोर्ड कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों ने बोर्ड प्रशासन पर गलत तरीके से एचटेट का रिकार्ड नष्ट किए जाने के आरोप लगाए हैं।
आनन-फानन में एचटेट का किया जा रहा रिकार्ड नष्ट
बोर्ड कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रशासन 2024 की परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड को आनन-फानन में नष्ट करने पर तूला है। इस तरह से रिकार्ड नष्ट करना नियमों का उल्लंघन है। काम छोड़कर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों ने की मांग है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, किसी भी रिकॉर्ड को हाथ न लगाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।