{"_id":"69d4ea9a515d4053a804275f","slug":"video-former-cm-bhupendra-singh-hooda-attacked-congress-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पंजाब की तर्ज पर हरियाणा सरकार मौसम की मार से हुए नुकसान का करे आंकलन: भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पंजाब की तर्ज पर हरियाणा सरकार मौसम की मार से हुए नुकसान का करे आंकलन: भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम
हरियाणाा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जिस प्रकार से इन दिनों पकी हुई फसलों पर मौसम की मार पड़ी है, उसको लेकर नुकसान का आंकलन करवाकर किसानों के लिए मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने इन दिनों हो रही बरसात व ओलावृष्टि के खराबे का आंकलन शुरू कर दिया है। हरियाणा सरकार को भी उनकी तर्ज पर ऐसा करना चाहिए। यह बात उन्होंने भिवानी में पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे आज पूर्व सांसद जंगबीर सिंह की रस्म पगड़ी पर पहुंचे है। वे लोकसभा में उनके साथी रहे। वे स्पष्टवादी व ईमानदार व्यक्ति थे, जिन्होंने जीवन भर समाजसेवा की। उन्होंने अपना जीवन फौजी व वकील के रूप में भी गुजारा। वे सादे व्यक्तित्व के धनी थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों द्वारा पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस द्वारा की जा रही कार्रवाई के सवाल पर कहा कि अनुशासन समिति ने इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को दे दी गई है। विधायक रेणू बाला द्वारा भूपेंद्र हुड्डा पर क्रॉस वोटिंग के मामले में बचाए जाने के आरोप पर कहा कि एक झूठ बोलने के बाद 100 झूठ बोलने पड़ते है। उनका इशारा कांग्रेस विधायक की तरफ था।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फसलों की मंडियों में सही बिकवाली हो, इसको लेकर वे प्रदेश की मंडियों का दौरा कर रहे है। वे सांपला, नारायणगढ़, कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश की विभिन्न मंडियों का दौरा आज से कर रहे है। मंडियों में फसल खरीद के लिए बायोमेट्रिक का प्रयोग, ट्रैक्टर-ट्राली पर नंबर लगाने सहित विभिन्न नए नियम जो लगाए गए है, उससे किसानों को परेशानी हो रही है। फसलों के खराबे पर सरकार के एक मंत्री के बयान की भी उन्होंने आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार के एक मंत्री का बयान है कि बरसात आने से फसलों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि फसल में दाना पकने के बाद कब से फसल बढ़ोतरी होने लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मौसम में खराब फसल में मदद की बजाए किसानों का मजाक उड़ाने का कार्य कर रहे है। देश में वैश्कि तौर पर ईंधन की कमी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विश्व स्तर पर जैसे युद्ध चल रहा है, ऐसे में संकट जरूर पैदा होता है। परन्तु सरकार बार-बार बयान जारी करके ईंधन की कमी नहीं होने की बात कह रही है। दूसरी तरफ लोगों की लाइनें ईंधन के लिए लगी हुई है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे लोगों में विश्वास पैदा करें तथा ईंधन की समस्या का समाधान निकाले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।