{"_id":"69e4b7dc867b7e371207be83","slug":"video-history-of-garva-village-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"इतिहास, आस्था, शौर्य और विकास की समृद्ध पहचान है गरवा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास, आस्था, शौर्य और विकास की समृद्ध पहचान है गरवा गांव
उपमंडल सिवानी से 38 किलोमीटर और जिला मुख्यालय भिवानी से 60 किलोमीटर दूर स्थित गांव गरवा लगभग 2300 मतदाताओं और करीब 5000 की आबादी वाला एक ऐतिहासिक व गौरवशाली गांव है जो अपनी समृद्ध परंपराओं, सामाजिक एकता और देशभक्ति की मिसाल के रूप में जाना जाता है।
लगभग 700 वर्ष पूर्व निकटवर्ती गांव पातवान से आए स्वर्गीय गोपालराम लाखलाण ने इस गांव की स्थापना की। उस समय गांव की भूमि पर “खारिया कुआं” नाम से विख्यात एक कुआं मौजूद था जिसके आसपास झोपड़ियां थीं और जाट समाज के गुरु गोत्र के लोग निवास करते थे।
इतिहास के अनुसार, खारिया कुआं के अलावा गांव में दो अन्य कुएं भी मौजूद थे जिनका निर्माण भौमसिंह बंजारा ने करवाया था। समय के साथ जब गांव में जाट, ब्राह्मण, बनिया, खाती, कुम्हार, लोहार, एससी और बीसी समाज के लोग बसने लगे, तब गुरु गोत्र के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया।
स्वर्गीय गोपालराम लाखलाण ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन जाते समय उन्होंने अपनी एक इच्छा रखी कि गांव का नाम उनके गोत्र के नाम पर रखा जाए। इसी के बाद गांव का नाम “गुरुआ” रखा गया जो समय के साथ परिवर्तित होकर “गरवा” हो गया।
शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं
गांव में सरकारी विद्यालय दसवीं कक्षा तक संचालित है।
इसके अलावा पशु अस्पताल, एससी और बीसी चौपाल तथा आंगनबाड़ी केंद्र जैसी सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।