{"_id":"69e460ea38f02def7e09ec82","slug":"video-bharaica-ma-pataral-papa-para-galna-papaya-ka-katara-dajal-pataral-ka-le-raja-jaga-sapalii-para-saval-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पेट्रोल पंपों पर गैलेन-पिपिया की कतारें, डीजल-पेट्रोल के लिए रोज जंग; सप्लाई पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पेट्रोल पंपों पर गैलेन-पिपिया की कतारें, डीजल-पेट्रोल के लिए रोज जंग; सप्लाई पर सवाल
यूपी के बहराइच में पेट्रोल पंप इन दिनों आम लोगों के सब्र की परीक्षा ले रहे हैं। सुबह होते ही गैलेन और पिपिया लिए लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन दोपहर ढलते-ढलते टंकियां खाली हो जाती हैं। नतीजा घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को बिना डीजल-पेट्रोल के लौटना पड़ रहा है।
रविवार को कुडवा मोड़ स्थित पंप पर हालात बेहद खराब रहे। सैकड़ों लोग लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम होते-होते स्टॉक खत्म होने की घोषणा ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि यह अब एक-दो दिन की नहीं, बल्कि रोज की समस्या बन चुकी है। कामकाज प्रभावित हो रहा है और समय की भारी बर्बादी हो रही है। लाइन में लगे बाइक सवार असलम ने साफ कहा, “जब तक नेपाल की ओर हो रही तस्करी पर रोक नहीं लगेगी, यह किल्लत खत्म नहीं होगी।”
हालांकि पेट्रोल पंप संचालक इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि गैलेन और पिपिया लेकर आने वालों की बढ़ती संख्या ही असली समस्या है। जरूरतमंद और संदिग्ध लोगों में फर्क कर पाना मुश्किल हो गया है।
ईंधन संकट ने अब आम आदमी की रोजी-रोटी पर असर डालना शुरू कर दिया है। किसान, व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा परेशान हैं। प्रशासन की निगरानी और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जब तक सप्लाई की हकीकत साफ नहीं होती और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती नहीं बढ़ती, तब तक पेट्रोल पंपों पर ये लंबी कतारें और खाली टंकियां लोगों की मुश्किलें बढ़ाती रहेंगी।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी का कहना है कि ऑयल कंपनियों की ओर से नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और नजदीकी पंप से ईंधन लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।