Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, a high-level sewer line in a new colony near Loharu Chowk Number 7 has become a source of trouble for the residents.
{"_id":"69898b1139a8246f1708298a","slug":"video-in-bhiwani-a-high-level-sewer-line-in-a-new-colony-near-loharu-chowk-number-7-has-become-a-source-of-trouble-for-the-residents-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में लोहारू चुंगी नंबर 7 के समीप नई कॉलोनी में ऊंची सीवर लाइन बनी लोगों की परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में लोहारू चुंगी नंबर 7 के समीप नई कॉलोनी में ऊंची सीवर लाइन बनी लोगों की परेशानी का कारण
कस्बे में चुंगी नंबर 7 के नजदीक वार्ड नंबर 4 में हाल ही में विकसित हुई नई कॉलोनी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा डाली गई सीवर लाइन स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। कॉलोनी के मकानों के आगे रास्ते पर डाली गई सीवरेज को मकानों के धरातल से अधिक ऊंचा बना दिया गया है, जिससे कॉलोनीवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवरेज हॉल क्षमता से अधिक ऊंचा होने के कारण वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। आए दिन गाड़ियां सीवर मेनहोल से टकरा जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, सीवर मेनहोल ऊंचा होने के कारण मकान अपेक्षाकृत नीचे दिखाई देने लगे हैं, जिससे भविष्य में बरसात के मौसम में पानी भरने और गंदगी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।