Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Sensation at Loharu Railway Station in Bhiwani After Discovery of Youth's Body; GRP Hands Over Body to Family
{"_id":"69d8cfd87d9bd389ac0b16bd","slug":"video-sensation-at-loharu-railway-station-in-bhiwani-after-discovery-of-youths-body-grp-hands-over-body-to-family-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा शव
लोहारू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार (22 वर्ष) पुत्र बाबूलाल निवासी गांव खरूही, जिला मोतिहारी (बिहार) 9 अप्रैल की रात्रि करीब एक बजे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में जीआरपी पुलिस को मिला।
इस संबंध में सूचना रेलवे विभाग द्वारा जीआरपी को दी गई थी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से लोहारू के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, शुक्रवार को मृतक के जीजा ऋषि देव सिंह निवासी गांव बेला, जिला मोतिहारी (बिहार) लोहारू पहुंचे, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया। जीआरपी पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल संतोष कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।