Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Statement by Haryana's former Agriculture Minister JP Dalal upon returning to Bhiwani from the Assam elections.
{"_id":"69d8cfadcd0a5529f70c1e71","slug":"video-statement-by-haryanas-former-agriculture-minister-jp-dalal-upon-returning-to-bhiwani-from-the-assam-elections-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"असम चुनाव से भिवानी लौटे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम चुनाव से भिवानी लौटे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का बयान
असम में चुनाव प्रचार कर भिवानी पहुंचे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने असम में भाजपा की जीत और पश्चिम बंगाल में भी चमत्कार होने का दावा किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को मोदी का क्रांतिकारी कदम बताकर राहुल गांधी पर निशाना भी साधा।
पांच राज्यों में चुनावों को लेकर भाजपा जी जान से जुटी है। इसी क्रम में एक महीने असम में चुनाव प्रचार कर भिवानी लौटे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन से की मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। साथ ही मोदी व भाजपा की सरकार कर राहुल व कांग्रेस को निशाने पर लिया। सबसे पहले जेपी दलाल ने असम में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने और पश्चिम बंगाल में भी चमत्कार होने और वहां भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि असम में पार्टी संगठन का काम 95 फीसदी महिलाएं करती हैं और असम में लोग राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े हैं। जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर असम में आपराधिक संगठन खत्म हुए हैं। भाजपा की बदौलत असम देश की मुख्यधारा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से देश सुरक्षित है। हमारा देश तरक्की कर रहा है और सबसे तेज से बढ़ती अर्थव्यवस्था हमारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।