Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : There will be a security cordon of ten police checkpoints around the Republic Day celebration venue in Bhiwani
{"_id":"6794e559dc6dbbd10405d199","slug":"video-there-will-be-a-security-cordon-of-ten-police-checkpoints-around-the-republic-day-celebration-venue-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के चारों तरफ दस पुलिस नाकों का रहेगा सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के चारों तरफ दस पुलिस नाकों का रहेगा सुरक्षा घेरा
गणतंत्र दिवस समारोह स्थल भीम स्टेडियम की रविवार को चारों तरफ दस पुलिस नाकों से सुरक्षा की जाएगी। वहीं जिले भर में 39 पुलिस नाके लगाए गए हैं। भीम स्टेडियम में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगी वहीं परेड की सलामी लेंगी। शनिवार को शहर के नाकों पर भी पुलिस ने चेकिंग की।
जिला पुलिस की पुरुष व महिला की दो प्लाटून, हरियाणा गृह रक्षी की एक प्लाटून परेड समारोह में भाग लेगी। भीम स्टेडियम भिवानी के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व के सुरक्षा प्रबंध में समारोह स्थल और भीम स्टेडियम के अन्दर व बाहर की तरफ चेकिंग करवाई जाएगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल व ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि स्थानों को बारीकी से चेक करेंगे व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जा रही है। चेंकिग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
भीम स्टेडियम के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। किसी भी व्यक्ति को बगैर तलाशी के अन्दर नहीं जाने दिया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर भीम स्टेडियम के अंदर व बाहर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं संपूर्ण जिला भिवानी में 39 पुलिस नाकों पर भी पुलिस द्वारा गहनता से चेकिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।