{"_id":"69ba82e721ac39127f08f0ed","slug":"video-voting-for-the-bar-council-elections-took-place-amid-tight-security-arrangements-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुआ बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुआ बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान
बार काउंसिल का चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। सुबह नौ बजे से ही अधिवक्ताओं की मतदान के लिए काफी भीड़ जुटी। मतदान प्रक्रिया के चलते कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। जिला न्यायालय परिसर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहा वहीं मतदान प्रक्रिया में शामिल अधिवक्ताओं को भी पहचान पत्र के साथ ही मतदान करना पड़ा। बार काउंसिल चुनाव में भिवानी में 2135 अधिवक्ताओं ने मतदान का प्रयोग किया वहीं लोहारू में 160 तथा तोशाम में 89 वोट डाले गए। मतदान बूथों पर चुनावी ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं के परिचय पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें मतदान प्रक्रिया में शामिल किया वहीं बार सभागार के बाहर तीन स्तर पर सुरक्षा की लेयर बनाई गई। जिसके चलते किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना भी नजर नहीं आई। भिवानी के अलावा लोहारू और तोशाम न्यायालय परिसर में भी दिनभर मतदान की प्रक्रिया में अधिवक्ता शामिल होने पहुंचे। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।