{"_id":"69be864d11e1131789033b6d","slug":"amit-bhau-gang-s-name-comes-to-light-in-devendra-kadian-s-extortion-case-of-rs-5-crore-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र कादियान से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, अमित भाऊ गैंग का नाम आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र कादियान से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, अमित भाऊ गैंग का नाम आया सामने
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 21 Mar 2026 05:22 PM IST
Link Copied
पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला के जीजा देवेंद्र कादियान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने वाट्सएप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग पर रंगदारी मांगी है और खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया है। आराेपी ने उनके बच्चों व फार्म हाउस पर हमला करने की धमकी दी है। देवेंद्र कादियान पूर्व स्पीकर एवं इफ्को के पूर्व चेयरमैन सतबीर कादियान के पुत्र हैं और अब जजपा में राष्ट्रीय महासचिव हैं। पूर्व डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने देवेंद्र कादियान समेत जजपा के पांच नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीआईए को दी गई है। देवेंद्र कादियान ने सुरक्षा न मिलने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। सेक्टर-11 के देवेंद्र कादियान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे 18 मार्च की देर रात को एक शादी समारोह में गए थे। उनके वाट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। उसने खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया और पांच करोड़ रुपये का प्रबंध करने की बात कही। उनको इसी नंबर पर फोन करने और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।