{"_id":"6a48d920e69fa0fdd501a506","slug":"haryana-pgt-recruitment-exam-5688-candidates-appeared-for-the-exam-at-18-centres-strict-security-arrangement-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा PGT भर्ती परीक्षा: 18 केंद्रों पर 5688 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा PGT भर्ती परीक्षा: 18 केंद्रों पर 5688 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 04 Jul 2026 03:40 PM IST
Link Copied
लेवल-3 पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को जिले में 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा में जिले से कुल 5688 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। मोबाइल, घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगीं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल में भेजा गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी और उड़नदस्तों की निगरानी भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।