{"_id":"69bbc2c67395ce79a101a986","slug":"haryana-rajya-sabha-elections-a-single-vote-changed-the-game-bjp-lost-congress-s-victory-reflected-internal-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्यसभा चुनाव: एक वोट से बदला खेल, BJP चूकी,कांग्रेस की जीत में दिखी अंदरूनी फूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: एक वोट से बदला खेल, BJP चूकी,कांग्रेस की जीत में दिखी अंदरूनी फूट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 19 Mar 2026 03:02 PM IST
Link Copied
हरियाणा राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार ने भले ही जीत दर्ज की हो, मगर खुले मन से दोनों ही दल इस जीत का जश्न नहीं बना पाए।भाजपा अपनी तय मानी जा रही जीत एक छोटी सी चूक और गलत आकलन की वजह से गंवा बैठी जबकि कांग्रेस की जीत ने उसके भीतर की दरारों को खुलकर सामने ला दिया। इससे यह भी साबित हो गया है कि कांग्रेस के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। राज्यसभा की दोनों सीटों पर भाजपा के लिए यह चुनाव लगभग तय जीत की तरह देखा जा रहा था। संजय भाटिया की जीत सुरक्षित मानी जा रही थी, जबकि दूसरी सीट पर भी पार्टी ने राजनीतिक समीकरण साध लिए थे। भाजपा की रणनीति काफी हद तक सफल रही थी, इसका प्रमाण कांग्रेस के पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग है। यानी पार्टी ने विपक्ष में सेंध लगाने का काम कर लिया था। भाजपा ने यह मान लिया कि शुरुआती रुझान आगे भी उसी दिशा में जाएंगे। यह राजनीतिक गणित की सबसे बड़ी भूल मानी जाती है, जहां संभावनाओं को निश्चित मान लिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।