बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Voter List SIR 2026: 28 lakh voters in ASD list, draft voter list to be released on July 21

Haryana Voter List SIR 2026: 28 लाख मतदाता एएसडी सूची में, 21 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 15 Jul 2026 04:46 PM IST
Haryana Voter List SIR 2026: 28 lakh voters in ASD list, draft voter list to be released on July 21
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान 28 लाख 687 मतदाता बीएलओ को नहीं मिले हैं। इनका सत्यापन नहीं हो सका है। निर्वाचन विभाग ने इन सभी को एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट) श्रेणी में शामिल कर दिया है। ऐसे मतदाताओं के नाम 21 जुलाई को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उन्हें अपना नाम दोबारा जुड़वाने का मौका मिलेगा। यदि दावा-आपत्ति की अवधि में भी कोई आवेदन नहीं किया गया, तो अंतिम मतदाता सूची से उनके नाम हटा दिए जाएंगे। सबसे अधिक ऐसे मतदाता पंचकूला में मिले हैं, जहां 22.94 प्रतिशत फॉर्म एकत्र नहीं हो सके। इसके बाद फरीदाबाद (21 प्रतिशत), गुरुग्राम (20.15 प्रतिशत), सोनीपत (16.18 प्रतिशत), पानीपत (15.23 प्रतिशत) और यमुनानगर (15.17 प्रतिशत) का स्थान है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हरियाणा के अनुसार, इन मतदाताओं के पते पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने तीन बार जाकर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसलिए उन्हें एएसडी सूची में शामिल किया गया है। निर्वाचन विभाग अब यह एएसडी सूची जिलेवार राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ भी साझा करेगा, ताकि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले यदि किसी का नाम गलती से छूट गया हो तो उसे सुधारा जा सके। यह सूची सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। सूची ईपीआईसी (एपिक) सर्च सुविधा के साथ होगी, जिससे मतदाता अपने एपिक नंबर के जरिए आसानी से यह देख सकेंगे कि उनका नाम सूची में है या नहीं। इसके अलावा यह सूची पंचायत भवन, नगर निगम, बीडीपीओ कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा होगी। हरियाणा में प्रारूप मतदाता सूची 21 जुलाई को जारी होने के बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : विनोद

15 Jul 2026

शिक्षा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का प्रभावी माध्यम

15 Jul 2026

बारिश में बच्चों की सेहत का रखें विशेष ध्यान: डॉ. जय कुमार

15 Jul 2026

Budaun: नाधा चौकी पर बवाल... पथराव-आगजनी, पुलिस ने भांजी लाठियां

15 Jul 2026

लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास धंसी सड़क

15 Jul 2026
विज्ञापन

Hamirpur News: अमरूद के पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

भिवानी में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने वैदिक हवन में डाली आहुति

15 Jul 2026
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में बिखरी प्रतिभा, मेधावियों को डिग्रियां और मेडल देकर किया सम्मानित

15 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर के खुटार में पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत

15 Jul 2026

गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में नई मशीन, अब मिनटों में मिलेगी रिपोर्ट

15 Jul 2026

रायबरेली में पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार; सिपाही समेत तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

15 Jul 2026

अयोध्या में बारिश के बाद भक्ति पथ पर जलभराव

15 Jul 2026

कानपुर में छात्रा की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी आखिरी बात

15 Jul 2026

मौसम की बेरुखी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है

15 Jul 2026

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

15 Jul 2026

गंडक नदी पार करते समय डूबकर हुआ लापता

15 Jul 2026

सेफ्टी टैंक कर्मियों को किया गया सम्मानित

15 Jul 2026

बिस्कोहर पीएचसी को मिली नई एंबुलेंस

15 Jul 2026

Video: ऊना के जोल क्षेत्र में मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का कहर, किसान महंगे उपचार से परेशान

15 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर निकली पुलिस, होगी गहन पूछताछ

15 Jul 2026

Udaipur News: भजनलाल सरकार पर बरसे पायलट, बोले- अफसर चला रहे सरकार, जनप्रतिनिधियों की नहीं हो रही सुनवाई

15 Jul 2026

जगदलपुर: तीरथगढ़ वाटरफॉल पर सैलानियों से गाली-गलौज और मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

15 Jul 2026

बुलंदशहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों में दो लोगों की हत्या

15 Jul 2026

कानपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की चार साल में मौत, अब सिर्फ बुजुर्ग मां और दो बच्चे बचे अकेले

15 Jul 2026

सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी

15 Jul 2026

अलीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट

15 Jul 2026

सादाबाद मंडी की आढ़त में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

15 Jul 2026

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा व बिंदियों से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती पर भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

15 Jul 2026

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

15 Jul 2026

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed