{"_id":"69d8d77898e1fde299002711","slug":"karnal-dev-pundir-who-was-traveling-in-russia-dies-under-suspicious-circumstances-family-accuses-indian-go-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnal: रूस घूमने गए देव पुंडीर की संदिग्ध मौत, परिवार ने भारत सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: रूस घूमने गए देव पुंडीर की संदिग्ध मौत, परिवार ने भारत सरकार से लगाई गुहार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 10 Apr 2026 04:30 PM IST
टूरिस्ट वीजा पर 22 दिन पहले रूस घूमने गए बसंत विहार के 17 वर्षीय देव पुंडीर की संदिग्ध मौत की सूचना मिली है। परिवार को व्हाट्सएप पर बेटे की फोटो के साथ उसकी मौत की जानकारी उसके साथियों के माध्यम से मिली है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है और परिवार से भारत सरकार से बेटे की मौत के कारण का पता लगाने और शव वापस लाने की गुहार लगाई है। इलेक्टि्रशियन पिता विनोद कुमार ने बताया कि 16 मार्च को उनका बेटा रूस घूमने के लिए गया था। शनिवार से ही उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। न ही फोन लग रहा था, अब बुधवार को अचानक उन्हें व्हाट्सएप पर बेटे की मौत की सूचना मिली है। उसकी मौत कैसे हुई, कब हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामी पूजा ने बताया कि देव और तीन भाई-बहन हैं। मां घर पर सिलाई का काम करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।