{"_id":"699192097ad5c1abb90da8ea","slug":"nikita-bajaj-case-anil-vij-strict-orders-to-add-bns-105-re-arrest-of-accused-possible-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"निकिता बजाज केस: अनिल विज सख्त, बीएनएस 105 जोड़ने के निर्देश; आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता बजाज केस: अनिल विज सख्त, बीएनएस 105 जोड़ने के निर्देश; आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी संभव
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 15 Feb 2026 03:00 PM IST
Link Copied
मॉडल टाउन निवासी निकिता बजाज (25) की मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने एसपी अजीत सिंह शेखावत को फोन कर मामले में कड़ी धाराएं लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी से फोन पर कहा कि इतनी शराब पीकर पुलिस वाला गाड़ी चला रहा है जिसका काम रोकना है वह खुद कानून तोड़ रहा है। इसकी जमानत इतनी जल्द कैसे हो गई। इसका मतलब ठीक धाराएं ही नहीं लगीं। मंत्री ने कहा कि जब एसएचओ कह रहे हैं कि उसने शराब पी रखी थी, मेडिकल में आ गया, वीडियो भी है। इस पर दोबारा कार्रवाई करो। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने परिजनों को एसपी के पास भेज दिया। 11 फरवरी को कालीपलटन पुल के आगे मॉडल टाउन निवासी निकिता पर वरना कार चढ़ गई थी। कार चढ़ाने का आरोप नशे में धुत हेड कांस्टेबल अमित कुमार पर लगे थे। शनिवार को निकिता के पिता, भाई और मां स्थानीय लोगों के साथ छावनी की शास्त्री कॉलोनी में मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराएं नहीं लगाईं और आरोपी की जमानत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।