{"_id":"6a2816c49d0533cc55050500","slug":"protests-intensify-in-chanaut-over-drinking-water-crisis-5-villagers-sit-on-hunger-strike-for-25th-day-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत में पेयजल संकट पर आंदोलन तेज, 25वें दिन 5 ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत में पेयजल संकट पर आंदोलन तेज, 25वें दिन 5 ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 09 Jun 2026 07:06 PM IST
Link Copied
बरवाला रोड स्थित गांव चानौत में पेयजल समस्या को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को लगातार 25वें दिन में प्रवेश कर गया। दोपहर एक बजे गांव के पांच व्यक्ति आमरण अनशन पर बैठ गए। आंदोलनकारियों ने इसे अब पेयजल सत्याग्रह क्रांतिकारी अनशन का नाम देते हुए पानी हमारा अधिकार है, लेकर रहेंगे का नारा दिया गया है। ग्रामीण शहर के जलघर को भाखड़ा से जोड़ने के लिए डाली जा रही पाइपलाइन से कनेक्शन देने की मांग पर अडे हुए हैं। गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर धरना स्थल पर आमरण अनशन शुरू हो चुका है। ग्रामीण टेकराम दूहन, बलवान दूहन, राजकुमार खनगवाल, जय नारायण चानौत व दिलबाग दूहन अनशन पर बैठे। अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक गांव को स्थायी पेयजल समाधान नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अनशनकारियों का कहना है कि वे केवल गर्म पानी के सहारे अपना अनशन जारी रखेंगे और अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पानी हमारा अधिकार है और वह अपना हक लेकर रहेंगे। आंदोलनकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में आमरण अनशन पर बैठने वालों की संख्या और बढ़ाई जाएगी व इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।