{"_id":"69e87e5e83f802213008a86d","slug":"the-amazing-work-of-two-brothers-from-bhiwani-from-baran-to-billboard-this-is-how-they-achieved-success-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bairan Song: भिवानी के दो भाइयों का कमाल: बैरण से बिलबोर्ड तक का सफर, ऐसे मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bairan Song: भिवानी के दो भाइयों का कमाल: बैरण से बिलबोर्ड तक का सफर, ऐसे मिली सफलता
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 22 Apr 2026 01:26 PM IST
कहते हैं इंसान दूसरे क्षेत्र में चाहे कितनी भी सफलता हासिल कर ले लेकिन असल रुचि जिस क्षेत्र में होती है, उसकी कसक कभी नहीं मिटती। भिवानी के संडवा गांव के दो चचेरे भाइयों के साथ भी ऐसा ही वाकया हुआ है। गाने का शौक रखने वाले दो भाइयों में सुमित कृषि विकास अधिकारी बन गए और अनुज ने भी नेट क्वालीफाई कर लिया। संगीत जगत में कुछ करने की ललक रह रहकर मन में उठती रही। दोनों ने आखिरकार मंजिल हासिल की और हरियाणवी गाना बैरण बनाकर लोगों के दिलों से लेकर बिलबोर्ड पर छाए हुए हैं। बैरण गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी गाने को रील्स को देशभर में प्रयोग किया जा रहा है। अनुज ने बताया कि गाने के बोल हैं - हो, मन्नै सांभ-सांभ राखे तेरे झांझरा के जोड़े। मेरी गेल रो-रो ये भी छोरी बावले से होरे। मन्नै आए जावै ख्याल तेरे, खाए जावै ख्याल तेरे। जीण कोन्या देती, हाय बैरी तन्हाई मन्नै। 17 मार्च को बैरण गाना बिलबोर्ड इंडिया की टॉप रैंकिंग में और तीन सप्ताह तक जगह बनाए रखी। बिलबोर्ड इंडिया कैटेगरी अनुसार सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों की रैंक तय करता है। सिंगर की पॉपुलैरिटी, फॉलोअर्स, सोशल मीडिया एंगेजमेंट देखी जाती है। महज 50 हजार में तैयार हुए बैरण गाने के लोग मुरीद हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।