{"_id":"67efc33432ef7c7c460a58a3","slug":"video-6-police-teams-searched-slums-in-dadri-for-four-hours-45-people-were-brought-to-the-police-station-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में 6 पुलिस टीमों ने चार घंटे खंगाली झुग्गियां, 45 लोगों को लाया गया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में 6 पुलिस टीमों ने चार घंटे खंगाली झुग्गियां, 45 लोगों को लाया गया थाने
दादरी पुलिस ने शहर की महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों में शुक्रवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया। करीब चार घंटे तक चली मुहिम में 150 से अधिक झुग्गियों की तलाशी ली गई। वहीं, 45 लोगों को उनका पिछला रिकॉर्ड जांचने के लिए थाने लाया गया। पुलिस की इस मुहिम से झुग्गियों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि वीरवार शाम नगर परिषद के उप-प्रधान संदीप फोगाट पर झुग्गियों में रहने वाले युवकों ने हमला किया था। इसकी शिकायत पुलिस विभाग को दी गई थी। वहीं, शुक्रवार सुबह एसपी अर्श वर्मा के निर्देशों पर गठित 6 पुलिस टीमें झुग्गियों में पहुंचीं और वहां सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी मौजूद रही। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों को झुग्गियों में कुछ वाहन भी खड़े मिले और वहां रहने वाले लोगों से इनके दस्तावेज भी मांगे गए।
वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने शुक्रवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इस मुहिम की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि सुबह 6 से 10 बजे तक पुलिस टीमों ने झुग्गियां खंगाली। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। करीब 45 लोग ऐसे मिले जो दस्तावेज नहीं दिखा पाए और ब्योरा सत्यापित करने के लिए उन्हें पुलिस टीमें थाने ले आई। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ कर उनका स्थायी पता की जानकारी ली जाएगी और उसके बाद संबंधित थाने में संपर्क कर उनका ब्योरा सत्यापित किया जाएगा। साथ ही पता लगाया जाएगा कि उनका कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है। अगर किसी का कोई अपराधिक रिकॉर्ड मिला तो फिर उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।