Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Agriculture Minister Shyam Singh Rana heard complaints in the meeting of the District Grievance Redressal Committee
{"_id":"69c3ce1dd0bbe2fc410ff55d","slug":"video-agriculture-minister-shyam-singh-rana-heard-complaints-in-the-meeting-of-the-district-grievance-redressal-committee-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी शिकायतें, आठ का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी शिकायतें, आठ का किया समाधान
प्रदेश सरकार और उसका प्रत्येक अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह है। अधिकारी संजीदगी के साथ कार्य करें कि लोगों को शिकायत लेकर कष्ट निवारण समिति के पास आने की जरूरत ही ना पड़े। कोई भी नागरिक बिना किसी कारण के शिकायत नहीं करता है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में रखी गई कुल 12 शिकायतों को सुना, जिनमें 4 पुरानी और 8 नई शिकायतें थी। उन्होंने मौके पर ही कुल 8 शिकायतों को समाधान करवाया और 4 शिकायतों के मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश देते हुए उन्हें लंबित रखने के आदेश दिए।
कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पूरी सरकार जनता के लिए है। सरकार और प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह हैं और सभी को जनता की भलाई के लिए ही कार्य करने हैं। लोगों की परेशानियों को दूर करने और प्रत्येक जरूरतमंद को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार योजनाएं बनाती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपनी परेशानियों को दूर करवाने के लिए ही शिकायत करते हैं। ऐसे में सभी अधिकारी संजीदगी के साथ काम करते हुए सुनिश्चित करें कि उनके स्तर पर ही लोगों की शिकायतों का समाधान हो जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।