{"_id":"67446c2ffd1327f90d0ca24d","slug":"video-bike-rider-dies-after-being-hit-by-thar-in-charkhi-dadri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी में थार की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी में थार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
चरखी दादरी में गांव समसपुर में एनएच 334 पर थार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और उसकी पहचान पहचान गांव नौरंबास जाटान निवासी (50) नरेश के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई के बयान पुलिस थार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नरेश अपने परिवार के साथ नजफगढ़ रहता था। कुछ दिन पहले वह अपने पैतृक गांव नौरंगाबास जाटान आया था। रविवार शाम चार बजे वह बाइक लेकर नजफगढ़ जा रहा था। इसी दौरान जब वह समसपुर में एनएच 152डी के पास पहुंचा थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश बाइक सहित रोड पर गिर गया और उसे काफी चोटें आई। इसके बाद थार चालक भी कुछ दूर आगे गाड़ी को खड़ा करके मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद नरेश का चचेरा भाई जगजीत किसी काम से बहादुरगढ़ जा रहा था। जब वह रास्ते में एनएच पास पहुंचा उसे नरेश रोड पर पड़ा मिला। बाद में उसने साधन का इंतजाम कर नरेश को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची औैर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इससे पुलिस ने कागजी प्रक्रिया की। बाद में टीम ने मौका मुआयना किया और घटना संबंधी सबूत एकत्र किए।
वहीं, पुलिस को कुछ दूरी पर एक थार खड़ी मिली और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। मृतक नरेश की एक बेटा व एक बेटी है। वह पहले निजी कंपनी में नौकरी करता था और अब वह खेती करने लगा था। इसके लिए वह समय अंतराल पर घर आता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।