{"_id":"69a97b6d08e7e9034a08c053","slug":"video-car-lost-control-and-overturned-in-charkhi-dadri-killing-a-young-man-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की मौत
गांव बरसाना के अड्डे पर एनएच 334बी पर देर रात करीब दो एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मूलरूप से भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी करीब 23 वर्षीय आशीष की मौत हो गई। वहीं कार में सवार मोनू, मनभर व एक अन्य युवक चोटिल हो गए।
नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि आशीष वर्तमान में गांव बिलावल में रहकर खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात को वह किसी कार्य के चलते बरसाना बस अड्डे की तरफ गया था। वहां से देर रात को वापिस आते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
दादरी सदर थाने में तैनात जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि मृतक के पिता सतेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।