{"_id":"69a97b60772d8bed510124ef","slug":"video-in-charkhi-dadri-a-bolero-collided-with-the-scooter-of-a-father-who-was-taking-his-daughter-to-the-exam-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की स्कूटी को बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की स्कूटी को बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई मौत
गांव बिरही कलां में नेशनल हाईवे 334बी पर वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बोलेरो वाहन ने पिता-पुत्री की इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव खेड़ी बत्तर निवासी करीब 42 वर्षीय बलबीर मजदूरी करता था। उसकी बेटी संजना गांव खेड़ी बूरा के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। वीरवार को बलबीर अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षा दिलवाने के लिए इलेक्टि्रक स्कूटी पर सवार होकर गांव बरसाना स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वे गांव बिरहीं कलां में गोशाला के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक बोलेरो कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बलबीर व उसकी बेटी संजना घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई धर्मबीर के बयान के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।