{"_id":"678792559701370dc80a697c","slug":"video-carakha-thathara-ma-esapa-oura-dasa-na-sana-samasayae-athhakaraya-ka-thae-narathasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी में एसपी और डीसी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी में एसपी और डीसी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
रानीला गाम मै पीण कै पाणी की समस्या सै, अर अवैध कनेक्शन को हर गली में हौरे सै। यह बात रानीला के ग्रामीणों ने मंगलवार रात को गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खुले दरबार में डीसी मुनीश शर्मा और एसपी अर्श वर्मा के समक्ष कही। शिविर में कुल 41 शिकायतें आई और इनमें संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
मंगलवार रात 7 बजकर 40 मिनट पर डीसी मुनीश शर्मा और एसपी अर्श वर्मा गांव रानीला में पहुंचे। यहां पंचायत की ओर से गांव के राजकीय स्कूल में कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया गया। इसमें सभी अधिकारियों के बैठने की जगह बनाई गई। इस दौरान अधिकारियों समेत करीब 150 व्यक्ति मौजूद रहे। शिविर शुरू होते ही सबसे पहले पेयजल का मुद्दा उठा। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी है। लोगों को उचित तरीके से पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर में पानी नहीं आ रहा है और जब भी आता है तो टेल तक नहीं पहुंचता। इससे किसानों को पानी खरीदना पड़ता है और फसलें भी खराब हो रही हैं। इनके अलावा गांव में गली निर्माण, बिजली कट, पानी में टीडीएस की कमी, अवैध चबूतरे व रैंप, अवैध कनेक्शन की समस्याओं को ग्रामीणों ने शिविर में रखा। शिविर में सरंपच संजीत सिंह, सीटीएम आशीष सांगवान व परिवहन, जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग समेत करीब 30 विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।