{"_id":"69ce4aaa310bd9db940db357","slug":"video-hanuman-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
दादरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर के कीकरवासनी क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री बड़ा हनुमान मंदिर और विश्राम गृह के समीप स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन को सिंदूर, चोला और विशेष भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों के आसपास लघु मेले का भी आयोजन किया गया।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिले भर के मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किए गए। श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण के पाठ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
दोपहर के समय मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।