{"_id":"69a2d2424beae79f6f07abee","slug":"video-hpv-vaccination-campaign-to-be-launched-on-a-large-scale-in-dadri-district-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा एचपीवी टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा एचपीवी टीकाकरण अभियान
दादरी जिले में बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को स्थानीय एमसीएच यूनिट में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने रिबन काटकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 14 आयु वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।
उल्लेखनीय है कि देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है।
सिविल सर्जन डाॅ. नरेश कुमार ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी रोकथाम योग्य बीमारी को जड़ से समाप्त करना है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किशोरियों को समय रहते सुरक्षा प्रदान की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।