Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
In Charkhi Dadri, MLA Arjun Chautala said that the situation in the state is very serious, and Haryana ranks number one in unemployment.
{"_id":"6981e1cd87f1d80af80c5993","slug":"video-in-charkhi-dadri-mla-arjun-chautala-said-that-the-situation-in-the-state-is-very-serious-and-haryana-ranks-number-one-in-unemployment-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में विधायक अर्जुन चौटाला बोले- प्रदेश के हालात बेहद गंभीर, बेरोजगारी में नंबर एक पर है हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में विधायक अर्जुन चौटाला बोले- प्रदेश के हालात बेहद गंभीर, बेरोजगारी में नंबर एक पर है हरियाणा
आज प्रदेश के हालात बेहद गंभीर है। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। किसी भी प्रदेश के विकास की बात की जाती है तो सबसे पहले वहां रोजगार की स्थिति देखी जाती है। हरियाणा में बेरोजगारी का सीधा सबूत यहां के सरकारी महकमों में देखा जा सकता है। सरकारी महकमों में आधे पद खाली पड़े हैं।
यह बात रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने मंगलवार को दादरी में पत्रकारों से बात करते हुए कही। विधायक अर्जुन चौटाला मंगलवार को दादरी स्थित इनेलो जिला कार्यालय में युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्राइवेट सेक्टर के बड़े उद्योग नहीं आ रहे हैं। हालात ये हैं कि प्रदेश के युवा देश छोड़कर बाहर जाने को मजबूर हैं। इन हालातों में इनेलो प्रदेशभर के युवाओं को एकजुट करने में जुटी है ताकि प्रदेश में बदलाव लाया जा सके और युवाओं को उनका हक मिल सके।
विधायक अर्जुन चौटाला ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जजपा के नेता उन्हें व उनके पिता अभय सिंह चौटाला को निशाना बना रहे हैं, जबकि इनेलो प्रदेश के मुद्दों की बात उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में भी हरियाणा के हाथ खाली रहे हैं। इस बजट में पंंजाब और पश्चिम बंगाल का तो जिक्र है लेकिन हरियाणा का कोई जिक्र नहीं है। इस बजट ने हरियाणा को और अधिक कमजोर करने का काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।