{"_id":"697f37e5702d4b077f068fae","slug":"video-ncc-cadets-created-awareness-about-traffic-rules-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
दादरी शहर में रविवार को विभिन्न स्कूलों से आई एनसीसी कैडेट्स ने सड़कों पर उतर कर लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली स्थानीय वैश्य कन्या स्कूल के प्रांगण से शुरू हुई। उसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों से होते हुए वापिस स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई।
ट्रैफिक रूल्स एंड रोड सेफ्टी फेडरेशन की ओर से आयोजित जागरूकता रैली को बटालियन से आए सूबेदार मेजर ऑनररी कैप्टन वीर सिंह व हवलदार शिव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने दादरी के मेन बाजार, लाला लाजपतराय चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, रेलवे रोड आदि पर वाहन चालकों को स्लोगन व नारों के माध्यम से यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गर्ग, जिला को-आर्डिनेटर जागृति कुमारी, निशा, जयश्री आदि ने बताया कि जब सभी लोग यातायात नियमों की पालना करेंगे तो सड़क हादसों में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य के साथ एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।