{"_id":"69ce45e841ecd5b8760e9a82","slug":"video-retired-employees-staged-a-protest-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: रिटायर कर्मचारियों ने भरी हुंकार, बकाया डीए और पेंशन बढ़ोतरी के लिए आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: रिटायर कर्मचारियों ने भरी हुंकार, बकाया डीए और पेंशन बढ़ोतरी के लिए आंदोलन की दी चेतावनी
दादरी के स्वर्ण जयंती पार्क में वीरवार को ऑल रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार के उदासीन रवैये पर गहरा रोष प्रकट किया गया। इस सभा में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और स्थानीय सदस्यों ने एकजुट होकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की और स्पष्ट किया कि वे अपने हक की लड़ाई को अंतिम छोर तक लेकर जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान होशियार सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन प्रांतीय महासचिव सत्यवान शास्त्री द्वारा किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की शक्ति को कम आंकने की भूल न करे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी जिलों में यूनियन के विस्तार और एकजुटता का आह्वान किया, ताकि सरकार पर दबाव बनाकर जायज मांगों को मनवाया जा सके।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों का विस्तृत ब्यौरा पेश करते हुए मुख्य रूप से कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते (डीए) को 9 प्रतिशत ब्याज के साथ तुरंत जारी करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में इजाफा होता है, इसलिए 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनभोगियों की बेसिक पेंशन में क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इसके साथ ही, सभी प्रकार की बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने और वर्तमान चिकित्सा भत्ते को 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने की पुरजोर मांग उठाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।