{"_id":"69f71c515294ced7d204226c","slug":"video-30-acres-of-straw-on-simbal-wala-road-reduced-to-ashes-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सिम्बल वाला रोड पर 30 एकड़ भूसा खाक, ग्रामीणों ने खेत मालिक के बेटे पर लगाया आगजनी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सिम्बल वाला रोड पर 30 एकड़ भूसा खाक, ग्रामीणों ने खेत मालिक के बेटे पर लगाया आगजनी का आरोप
शहर के सिम्बल वाला रोड पर शनिवार शाम गेहूं के अवशेषों में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ी और ग्रामीणों की करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लगभग 30 एकड़ भूसा जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने आसपास की सब्जी की फसल और पेड़-पौधों को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने खेत मालिक के बेटे पर जानबूझकर फाने में आग लगाने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद कर्मी सैनी ने बताया, "हवा बहुत तेज थी। खेत के मालिक के बेटे ने ही आग लगाई। आगे हमारी फसलें, घर, बच्चे, जानवर और मशरूम फार्म भी है। समय पर नहीं बुझाते तो बड़ा हादसा हो जाता।" आग एक कोठे तक पहुंच गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बुझाया।
बुजुर्ग किसान राजेंद्र ने दमकल विभाग पर देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "फोन करने के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड आई। तब तक हमने 10-12 ट्रैक्टर और अन्य साधनों से आग बुझा ली थी। 25-30 एकड़ भूसा स्वाहा हो गया।" ग्रामीणों का कहना है कि सब्जियों का भी भारी नुकसान हुआ है।
पुलिस अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची थी। "सिम्बल रोड पर फाने में आग लगी थी। करीब 30 एकड़ भूसे पर अब काबू पा लिया गया है। लोग आग लगाने की बात कह रहे हैं, जांच जारी है," उन्होंने कहा।
आग से हुए नुकसान के बाद ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने प्रशासन से लापरवाही बरतने और आग लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।