Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Angry residents of Tohana in Fatehabad blocked the road due to the problem of overflowing sewage water.
{"_id":"69898ad735630fb8b101b8ae","slug":"video-angry-residents-of-tohana-in-fatehabad-blocked-the-road-due-to-the-problem-of-overflowing-sewage-water-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सिवरेज पानी ओवरफ्लो समस्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सिवरेज पानी ओवरफ्लो समस्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
शहर के चंडीगढ़ रोड पर ऑटो मार्केट के सामने सीवरेज ओवरफ्लो व पीने के गंदे पानी की समस्या के चलते लोगों ने जाम लगाकर अपना जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति अपना विरोध जाहिर किया है। इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के जमकर विरोध जताकर कहां की यदि उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जाम की सूचना पाकर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियो ने कहा कि लगातार सिवरेज का गंदा पानी जमा होने के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है और पीने के पानी में भी गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई हल नहीं हो पाया है। प्रदर्शनकारी धर्मवीर ने बताया कि सिवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों के आगे जमा हो जाता है जिससे ग्राहकों का आना भी दूबर हो जाता है। यह सिवरेज का गंदा पानी पीने के पानी में मिक्स होकर लोगों को सप्लाई हो रहा है जिससे बीमारियां फैल रही है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है यदि जल्दी समस्या का हल नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।