{"_id":"69d391dfe2b5b052f50eeac9","slug":"video-farmers-protest-against-gas-shortage-and-corruption-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गैस किल्लत और धांधली के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन , भारत गैस एजेंसी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गैस किल्लत और धांधली के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन , भारत गैस एजेंसी का घेराव
रतिया क्षेत्र में गैस एजेंसियों की कथित मनमानी और सिलेंडरों की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। किसान संगठन 'पगड़ी संभाल जट्टा' के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने रतिया स्थित भारत गैस एजेंसी के मुख्य गेट पर धरना दिया और प्रदेश सरकार व एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरने का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान ओम प्रकाश, गग्गी बादलगढ़ और जग्गी चहल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की उपभोक्ताओं की बुकिंग 22 मार्च से 31 मार्च के बीच थी। सिलेंडर घर नहीं पहुंचे, लेकिन मोबाइल पर सफलतापूर्वक डिलीवरी' के मैसेज आ गए व कई उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सिलेंडर मिले बिना ही सब्सिडी की राशि पहुंच गई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एजेंसी जानबूझकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही है और पात्र उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है इसलिए अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिले, तो प्रदेश भर के किसानों को बुलाकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं, गैस एजेंसी संचालक रामनिवास ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च क्लोजिंग की तारीख होने के कारण तकनीकी खराबी की वजह से मैसेज चले गए होंगे।एजेंसी के पास स्टॉक की कोई कमी नहीं है।यदि कोई कर्मचारी कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने आश्वासन दिया कि22 से 31 मार्च के बीच हुई बुकिंग और मैसेज के मामले की गहनता से जांच होगी।दोषी पाए जाने वाले कर्मियों या एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अब सभी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद अनिवार्य रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।विभाग के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा सिलेंडर मिलने में समस्या आई, तो एजेंसी पर तालाबंदी कर दी जाएगी। गग्गी बादलगढ़,यादविंदर सिंह, गुरप्यार सिंह बाड़ा, मनी चहल, जग्गा सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व उपभोक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।