{"_id":"69aa8b674f9d3f5ecc01585b","slug":"video-fatehabad-municipal-council-launched-anti-encroachment-drive-confiscated-goods-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जब्त किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जब्त किया सामान
नगर परिषद की ओर से शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। करीब छह माह बाद चले इस अभियान के दौरान परिषद की टीम ने मुख्य बाजारों और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया तथा सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया। इस दौरान सचिव गोबिंद, सीएसआई सतपाल सैनी, एसआईमहेश कुमार मौजूद रहे।
नगर परिषद के कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्र में पहुंचकर दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, रेहड़ी, टेबल और अन्य सामान को हटवाया। टीम ने कई स्थानों से सामान जब्त कर नगर परिषद के वाहन में रख लिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, जिससे मौके पर बहसबाजी की स्थिति बन गई।
दुकानदारों का कहना था कि उन्हें पहले से पर्याप्त सूचना नहीं दी गई, जबकि नगर परिषद कर्मचारियों का कहना था कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग अतिक्रमण कर रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कर्मचारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क या फुटपाथ पर सामान न रखें। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।