{"_id":"6a5b7795eb45de330903a2ac","slug":"video-fire-at-bajrang-model-school-premises-main-gate-and-boxing-ring-reduced-to-ashes-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना:बजरंग मॉडल स्कूल परिसर में आग, मेन गेट और बॉक्सिंग रिंग जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना:बजरंग मॉडल स्कूल परिसर में आग, मेन गेट और बॉक्सिंग रिंग जलकर राख
टोहाना। शहर के आजाद नगर स्थित बजरंग मॉडल स्कूल में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूल का मेन गेट और बॉक्सिंग रिंग का एक हिस्सा जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर ब्रिगेड कर्मी जयभगवान ने बताया कि उन्हें स्कूल में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत टीम मौके पर पहुंची और आग को आगे फैलने से रोक लिया। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।