{"_id":"6a33e45eef7f3db916028585","slug":"video-haryana-pilgrims-miss-out-on-pakistan-gurudham-pilgrimage-organization-raises-questions-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के श्रद्धालु पाकिस्तान गुरुधाम यात्रा से वंचित, संगठन ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के श्रद्धालु पाकिस्तान गुरुधाम यात्रा से वंचित, संगठन ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए गए हरियाणा के सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं को अटारी सीमा से आगे नहीं जाने दिए जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल (हरियाणा इकाई) और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर हरियाणा से श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान यात्रा के लिए रवाना हुआ था। श्रद्धालु 10 जून 2026 को अटारी सीमा पहुंचे, जहां उन्हें आगे की प्रक्रिया से रोक दिया गया। अटारी सीमा पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को बताया गया कि उनकी सत्यापित सूची संबंधित विभागों से समय पर प्राप्त नहीं हुई है। इसी कारण उन्हें आगे की इमिग्रेशन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा सका। दूसरी ओर पंजाब और दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पाकिस्तान भेज दिया गया।
हरियाणा शिरोमणी अकाली दल के राज्य प्रधान हरिकेश सिंह ने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी धार्मिक आस्था और भावनाएं प्रभावित हुई हैं। संगठन का कहना है कि श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन सूची संबंधी त्रुटि के कारण उन्हें सीमा से ही लौटना पड़ा। नेताओं ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि सिख समाज की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक मामलों में अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखा सकी। साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश के सिख समुदाय को बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
मामले में संगठनों ने उच्च स्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रभावित श्रद्धालुओं से सार्वजनिक माफी की मांग रखी है। इसके अलावा भविष्य में धार्मिक यात्राओं के संचालन के लिए स्पष्ट और जवाबदेह व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के फतेहाबाद से सदस्य कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा ने कहा कि सिख समाज के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।