Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Jakhal, Fatehabad, the village-based centers designated for unloading wheat have reached full capacity; farmers are expressing their resentment due to the lack of available space.
{"_id":"69db424d91129c22de0fd5e7","slug":"video-in-jakhal-fatehabad-the-village-based-centers-designated-for-unloading-wheat-have-reached-full-capacity-farmers-are-expressing-their-resentment-due-to-the-lack-of-available-space-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में गेहूं उतारने के लिए गांव में बने सेंटर फुल, जगह न मिलने से किसान जता रहे रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में गेहूं उतारने के लिए गांव में बने सेंटर फुल, जगह न मिलने से किसान जता रहे रोष
जाखल खंड में गेहूं की आवक इन दिनों चरम पर पहुंच गई है। गांव चांदपुरा स्थित गेहूं खरीद केंद्र पूरी तरह भर गए हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल गिराने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इस समस्या से किसानों में काफी रोष व्याप्त है।गांव के सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि वे स्वयं किसान भी हैं और पंचायत के पास 5 एकड़ जमीन खाली पड़ी है, जिसे गेहूं उतारने के लिए पंचायत पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “पहले की तरह आसपास के सेलरो क्षेत्र में गेहूं गिराने की अनुमति दी जाए, ताकि किसानों को परेशानी न हो। अभी तक केवल 50 प्रतिशत ही गेहूं की कटाई हुई है, बाकी 50 प्रतिशत फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। अगर कल मजदूर यहां से गेहूं के बैग भरने का काम शुरू कर दिए तो जगह और भी कम हो जाएगी।”सरपंच अमरीक सिंह ने मार्किट कमेटी प्रशासन से आग्रह किया कि वे चांदपुरा केंद्र का तुरंत मौका-मुआयना करें और इस समस्या का समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि पंचायत की जमीन अगर मार्किट कमेटी को चाहिए तो लिखित रूप से देने के लिए तैयार हैं।इस मामले पर मार्किट कमेटी जाखल के सचिव विकास कुमार ने कहा, “उच्च अधिकारियों से अभी कोई अनुमति नहीं आई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, किसानों को केंद्र के बाहर गेहूं गिराने की इजाजत दे दी जाएगी। पंचायत के पास अगर जमीन उपलब्ध है तो मार्किट कमेटी को लिखित आवेदन दें, आगामी कार्यवाही तुरंत शुरू कर दी जाएगी।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।