Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने अपने अंतरात्मा से वोट किया है इसलिए उन्होंने कुछ गलत नहीं किया: बलियाला
{"_id":"69bd1e8018544fd1790871c8","slug":"video-kagarasa-parata-ka-sasatha-na-apana-ataratama-sa-vata-kaya-ha-isale-unahana-kachha-galta-naha-kaya-blyal-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने अपनी अंतरात्मा से वोट किया है इसलिए उन्होंने कुछ गलत नहीं किया: बलियाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने अपनी अंतरात्मा से वोट किया है इसलिए उन्होंने कुछ गलत नहीं किया: बलियाला
कांग्रेस पार्टी टूटी फूटी और अंहकार में डूबी पार्टी है इसलिए वह दूसरी पार्टियों पर दोष मढ़ती रहती है। अब कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। यह बात हरियाणा एससी आयोग के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर रविन्द्र बलियाला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। बलियाला टोहाना की मलक मोदी धर्मशाला में आयोजित भाजपा के शहरी मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर वक्ता पंहुचे थे। इस दौरान रविन्द्र बलियाला का कार्यक्रम में पंहुचने पर मंडल अध्यक्ष रमन मडिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने स्वागत किया। बलियाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से अब काम संभल नहीं रहा है क्योंकि यह पूरी तरह से कंफ्यूज पार्टी बन गई है। भाजपा अपना काम अच्छे से अपने तरीके से काम कर रही है, भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया विजयी हुए है पार्टी को अच्छा मत मिला है। कांग्रेस पार्टी द्वारा रतिया विधायक द्वारा क्रास वोट करने के आरोप के बाद नोटिस जारी करने पर कहा कि यदि किसी विधायक ने अपनी अंतरात्मा से वोट दिया है तो उसने सही किया है क्योंकि कांग्रेस पार्टी टूटी हुई पार्टी है जिसका कोई उद्देश्य नहीं है और उसके पास कोई कार्यक्रम नहीं है, इसलिए विधायक को जो उम्मीदवार उनको ठीक लगा उसे ही उन्होंने वोट दिया है। भाजपा पर कांग्रेस द्वारा वोट चोरी का आरोप लगाने पर कहा कि, चोरी किसी की जेब से थोड़ी वोट उठाया है क्योंकि चोरी तो ये होती है किसी के घर से कुछ सामान उठाया हो। किसी विधायक ने जब अपनी अंतरात्मा से यदि दूसरे प्रत्याशी को वोट दिया है तो इसमें गलत क्या है। चुनाव का अर्थ यही होता है प्रत्येक मतदाता तक जाकर वोट की अपील करना, इसमें मतदाता विधायक थे तो प्रत्याशी सभी पार्टी के विधायकों तक गए है क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक अहंकारी पार्टी है वो यह समझती है कि न तो हम किसी के पास जाएंगे और न ही कोई हमारे पास आए। कांग्रेस पार्टी न मतदाता के पास जा रही है इसीलिए वह लगातार चुनाव हार रही है और आगे भी हारेगी। जो चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी थे वे हर पार्टी के विधायकों के पास गये इसलिए उनको विधायकों ने अपनी अंतरात्मा से वोट भी दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।