Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Minister Bedi issued directives to shut down unrecognized private schools In Fatehabad and sought report from DEO
{"_id":"6a1176fe4aee9a4e6e0588e3","slug":"video-minister-bedi-issued-directives-to-shut-down-unrecognized-private-schools-in-fatehabad-and-sought-report-from-deo-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मंत्री बेदी ने बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने के दिए निर्देश, डीईओ से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मंत्री बेदी ने बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने के दिए निर्देश, डीईओ से मांगी रिपोर्ट
हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को पहली बार डीपीआरसी भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई।
बैठक में एक मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री ने डीईओ संगीता बिश्नोई को जिले में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए और अगली बैठक में रिपोर्ट मांगी। बैठक के दौरान शिकायतें सुनते समय एक शिकायतकर्ता के नहीं आने पर मंत्री कृष्ण बेदी भड़क गए।
शिकायतकर्ता ने बिजली निगम से संबंधित शिकायत दी थी। जब वह नहीं आया तो मंत्री ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार से कहा कि आपने मुझ तक नहीं आने दिया होगा। मैं चंडीगढ़ से चलकर आया हूं। पूरा प्रशासन यहां बैठा है। सारा अमला हमने यहां बिठा रखा है।
अगला संतुष्ट होकर घर बैठा है। हम फालतू हैं। उसके पास इतना भी समय नहीं है कि आकर अपनी बात बताए। केवल 12 शिकायतों को रखा गया है। उन्होंने शिकायत को पेंडिंग रखने और अगली बार शिकायतकर्ता को बुलाने के निर्देश दिए।
गांव ढाणी सांचला निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि डेढ़ साल पहले तेज आंधी व बरसात के कारण बिजली की तारें टूट गई थी, जिस पर उसने बिजली निगम भूना को शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने अस्थाई तौर पर तारें जोड़कर सप्लाई चालू कर दी। तारें काफी नीची है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।