Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sadbhav Yatra Reaches Fatehabad; Brijendra Singh Says: Strict Action Must Be Taken Against Those Who Rebelled in Rajya Sabha Elections
{"_id":"69bd16e3d3b9449a1e00b302","slug":"video-sadbhav-yatra-reaches-fatehabad-brijendra-singh-says-strict-action-must-be-taken-against-those-who-rebelled-in-rajya-sabha-elections-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सद्भाव यात्रा पहुंची फतेहाबाद, बोले बृजेंद्र सिंह- राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भाव यात्रा पहुंची फतेहाबाद, बोले बृजेंद्र सिंह- राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा शुक्रवार को फतेहाबाद विधानसभा में पहुंची। यहां उन्होंने गांव धांगड़ से इसकी शुरुआत की। धांगड़ से चलकर लघु सचिवालय स्थित बार रूम में पहुंचे। यहां उन्होंने बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लिया और वकीलों के साथ बातचीत की। इसके बाद पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के प्रतिष्ठान पर बृजेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी को तो ऐसा खेल करने की आदत है। यहां पर 37 विधायक होते हुए भी एक निर्दलीय खड़ा किया गया। विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी की तरह शैली चौधरी को भी धरना देना चाहिए थी। क्रॉस वोटिंग हुई है, यह सच्चाई है, या तो खेल रचा गया है, या रिटर्निंग अफसर ने बदमाशी की है। कुछ तो हुआ ही है।
उन्होंने संगठन को लेकर कहा कि कांग्रेस को बीजेपी के साथ मुकाबला करना है तो संगठन मजबूत करना होगा। लीडरशिप जरूरी है, लेकिन संगठन निरंतर काम करता है। संगठन बनने पर बहुत से लोगों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले बृजेंद्र सिंह ने वकीलों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव के नतीजों का यह मतलब तो नहीं कि सब लोग मैदान छोड़कर घर बैठ जाए।
इसलिए उन्होंने सद्भाव यात्रा की शुरुआत की। मैं बीजेपी का सांसद होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के डेढ़-दो घंटे तक वीडियो देखता था। मुझे मेरी पत्नी टोकती थी। फिर भी मुझे देखने में अच्छा लगता था। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि संसद में साथी सांसदों से भी इसको लेकर बहस हो जाती थी। राहुल गांधी की यात्रा से मुझे लगा कि कभी मौका मिला तो ऐसा प्रयास करूंगा। इससे लोगों के साथ निरंतर मिलते हुए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं। पहले के नेता तो लगातार लोगों के बीच रहते थे। मगर पहले वालों और अब वालों में काफी फर्क आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।