Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
special talk on stress and emotional well-being was organized by Brahma Kumaris at their academy in Tohana, Fatehabad
{"_id":"69830020cdac0091ec0544fb","slug":"video-special-talk-on-stress-and-emotional-well-being-was-organized-by-brahma-kumaris-at-their-academy-in-tohana-fatehabad-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्मकुमारीज द्वारा अकादमी में स्पेशल टॉक ऑन स्ट्रेस एंड इमोशनल वेलबिंग कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्मकुमारीज द्वारा अकादमी में स्पेशल टॉक ऑन स्ट्रेस एंड इमोशनल वेलबिंग कार्यक्रम आयोजित
शहर की मेडिकल इंक्लेव स्थित राहुल सर एकादमी और ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेंटर की ओर से स्पेशल टॉक ऑन स्ट्रेस एंड इमोशनल वेलबिंग विषय पर आध्यात्मिक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें एन. एल. पी. स्पेशलिस्ट और एनडीएस ट्रेनर राजयोगिनी सुमन दीदी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
बहन सुमन ने बताया कि हमारे पांच सेंसस के माध्यम से जो मेसेज जा रहे है वही हमारे व्यक्तित्व को बनाते हैं। हमें अपना चरित्र सकारात्मक बनाना है तो पांच सैंस का कनेक्शन सकारात्मकता के साथ बनाना होगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल स्क्रीन का प्रयोग सकारात्मक के तौर पर भी प्रयोग कर सकते है जबकि इससे हमारा मन अशांत हो रहा है। अब इस मोबाइल ने हमें उलझा दिया है, जिससे नकारात्मकता जा रही हैं।
आंखों से सही देखना, कान से सही सुनना और मुंह से सही बोलना सीख लीजिए जिससे आप सुखद जीवन व्यतीत करेंगे। उन्होंने कहा कि राजयोग से आप अपने जीवन का तनाव खत्म कर सकते हैं। उन्होंने बताया 18 फरवरी से 25 फरवरी तक अलविदा तनाव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो पूरी तरह से निःशुल्क है।
सेवा केंद्र निमित्त बहन वंदना ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान का मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान में स्थित है जिसके भारत सहित 140 देशों में साढे चार हजार से भी अधिक शाखाएं हैं। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी कौशल्या ने राजयोग का अभ्यास करवाया मस्तक में चमकती हुई ज्योति बिंदु स्वरूप आत्मा परमधाम की रहने वाली है।
सर्वशक्तिमान परमात्मा की संतान होने के नाते आप एक शक्तिशाली आत्मा है। इस मैडिटेशन कोर्स को सीखने के लिए चंडीगढ़ रोड से जगन्नाथ पेट्रोल पंप के सामने ब्रह्माकुमारी सेंटर में 7 दिन तक एक घंटा जाकर कोर्स कर सकते हैं। इस दौरान राहुल सर एकेंडमी निदेशक राहुल गर्ग, मीनाक्षी गर्ग जबकि ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल से निदेशक प्रदीप मडिया ने बहनों का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।