Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Allegations of irregularities in canal work in Tohana; two departmental officials are denying responsibility.
{"_id":"6982cb0f1fdbe11c610cbbae","slug":"video-allegations-of-irregularities-in-canal-work-in-tohana-two-departmental-officials-are-denying-responsibility-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में रजवाहे के कार्य में गड़बड़ी के आरोप, पल्ला झाड़ रहे दो विभागीय अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में रजवाहे के कार्य में गड़बड़ी के आरोप, पल्ला झाड़ रहे दो विभागीय अधिकारी
शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित रजवाहे पर किया कंक्रीट का कार्य विवादों में आ गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए आमजन ने इसकी जांच की मांग करते हुए कार्रवाई करने की मांग की हैं। इस कार्य को लेकर दोनों विभागों के अधिकारी एक दूसरे पर काम करने का आरोप लगा रहे है, नहरी विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज के पानी की पाइप डालने के लिए कार्य किया गया है जिसके चलते उनकी जवाबदेही बनती हैं जबकि जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया जबकि जेई दीपक के अनुसार नहरी विभाग द्वारा उक्त कार्य को पहले किया गया था लेकिन रजवाहे में पानी आने के चलते कंक्रीट खराब हुई थी जिसे दोबारा उनके विभाग द्वारा ठीक किया गया है। शहर के रहने वाले लोगों के अनुसार मिट्टी के ऊपर कंक्रीट डालकर खानापूर्ति की गई है जिसमें घोटाले की बू आ रही है, इसकी निष्पक्ष जांच के बाद कार्यवाही होनी चाहिएं। शहर के रहने वाले आदित्य, महेंद्र और संजय ने कहा कि यहां विभाग द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है जिसके चलते मिट्टी पर कंक्रीट डाली गई है इसलिए नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।